Goa GK Quiz General Knowledge Questions and Answers
गोवा या गोआ कोंकणी गोंय क्षेत्रफल के अनुसार से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के अनुसार चौथा सबसे छोटा राज्य है। पूरी दुनिया में गोवा अपने सुन्दर समुद्र के किनारों और प्रसिद्ध स्थापत्य के लिये जाना जाता है। गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था। पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और 19 दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया।
महाभारत में गोवा का उल्लेख गोपराष्ट्र यानि गोपालकों के देश के रूप में मिलता है। दक्षिण कोंकण क्षेत्र का उल्लेख गोवाराष्ट्र के रूप में पाया जाता है। संस्कृत के कुछ अन्य पुराने स्त्रोतों में गोवा को गोपकपुरी और गोपकपट्टन कहा गया है जिनका उल्लेख अन्य ग्रंथों के अलावा हरिवंशम और स्कंद पुराण में मिलता है। गोवा को बाद में कहीं कहीं गोअंचल भी कहा गया है। अन्य नामों में गोवे, गोवापुरी, गोपकापाटन औरगोमंत प्रमुख हैं। टोलेमी ने गोवा का उल्लेख वर्ष 200 के आस-पास गोउबा के रूप में किया है। अरब के मध्युगीन यात्रियों ने इस क्षेत्र को चंद्रपुर और चंदौर के नाम से इंगित किया है जो मुख्य रूप से एक तटीय शहर था। जिस स्थान का नाम पुर्तगाल के यात्रियों ने गोवा रखा वह आज का छोटा सा समुद्र तटीय शहर गोअ-वेल्हा है। बाद में उस पूरे क्षेत्र को गोवा कहा जाने लगा जिस पर पुर्तगालियों ने कब्जा किया।
![]() |
Goa State General Knowledge in hindi |
जनश्रुति के अनुसार गोवा जिसमें कोंकण क्षेत्र भी शामिल है (और जिसका विस्तार गुजरात से केरल तक बताया जाता है) की रचना भगवान परशुराम ने की थी। कहा जाता है कि परशुराम ने एक यज्ञ के दौरान अपने बाणो की वर्षा से समुद्र को कई स्थानों पर पीछे धकेल दिया था और लोगों का कहना है कि इसी वजह से आज भी गोवा में बहुत से स्थानों का नाम वाणावली, वाणस्थली इत्यादि हैं। उत्तरी गोवा में हरमल के पास आज भूरे रंग के एक पर्वत को परशुराम के यज्ञ करने का स्थान माना जाता है।
- गोवा भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है। इसके उत्तर में तेरेखोल नदी बहती है जो गोवा को महाराष्ट्र से अलग करती है ।
- इसके दक्षिण में कर्नाटक का उत्तरी कन्नड जिला, पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में पश्चिमी घाट है ।
- डायबिटिक रजिस्ट्री शुरू करने वाला गोवा देश का पहला राज्य है ।
- वन -गोवा राज्य के 34% हिस्से पर वन हैं।
- बिजली -राज्य के सभी गाँवों में बिजली पहुंचाई जा चुकी है और शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है।
- यहाँ की 90% जनसंख्या मत्स्य उद्योग में लगी है।
- नदी -माण्डवी नदी. जुआरी, तेरेखोल, चपोरा और बैतूल
- बन्दरगाह -मर्मुगाँव राज्य का महत्वपूर्ण बन्दरगाह है। पणजी, तिराकोल, चपोरा, बैतूल और तालपोना में भी छोटे बन्दरगाह हैं । पणजी सबसे व्यस्ततम बन्दरगाह हे ।
- हवाई अड्डा -डबोलिम
- पर्यटन -कोलवा, कालगुरे, बागा, बागाटोर, अंजुना, हरमल और मीरामार समुद्र तट हैं। वैसीलिका ऑफ बोम जीसस और सेण्ट कैथेड्रल चर्च, कावलेम, मंगेशी, मारडोल तथा बनडोरा मन्दिर मुख्य आकर्षण केन्द्र हैं। अगुडा, चपोरा, काबी तथा तेरखोल किले महत्वपूर्ण हैं । प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए प्रसिद्ध दूधसागर और हरवालेम जलप्रपात तथा माएम झील हैं।
- वन्यप्राणी उद्यान -बोण्डला, कोटीगांव तथा मोलेम और चोराव में डॉ. सालिम अली पक्षी उद्यान है।
- जनजातियाँ -गोदास, कुन्बी, बेलिप्स, टांगरस इत्यादि
- सडकें राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग की लम्बाई 264 किमी तथा प्रान्तीय राजमार्गो की लम्बाई 2794 ‘ है। इसके अलावा 4501 किमी जिला मार्ग है।
- रेलवे गोवा कोकण रेलवे के माध्यम से मुम्बई, मंगलौर और तिरुवनन्तपुरम से जुड़ा है। इस रेलमार्ग पर अनेक तेज-रफ्तार रेलगाडियाँ शुरू की गई है। वास्को डि गामा दक्षिण मध्य रेलवे के बगलुस और बेलगाँव स्टेशनों से जुड़ा है। इस मार्ग का इस्तेमाल फिलहाल माल यातायात के लिए हो रहा है।
आप इन्हे भी पढ़ सकते हैं
आप इन्हे भी पढ़ सकते हैं
GK for Class 1 in Hindi
GK for Class 2 in Hindi
GK for Class 3 in Hindi
GK for Class 4 in Hindi
Goa GK Quiz General Knowledge Questions and Answers
Question 2. गोवा में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
वास्को दा गामा
Question 3. गोवा की राजभाषा कौन सी है?
कोंकणी
Question 4. गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 2015 इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट किस टीम ने जीता है?
चेन्नई
Question 5. गोवा का स्थापना दिवस कब होता है?
30 मई 1987
Question 6. गोवा का प्रमुख कृषि उत्पादन क्या है ?
चावल, दालें, नारियल, काजू, सुपारी, गन्ना, सुपारी, केला आदि
Question 7. गोवा के वाहनों में प्रयोग होने वाला वाहन अक्षर कौनसा है?
GA
Question 8. भारत का हिस्सा बनने से पहले गोवा का शासक कौन था ?
पुर्तगाली
Question 10. किस वर्ष पुर्तगालियों ने बीजापुर के सुल्तान युसूफ आदिल शाह को हराया था?
1510
Question 11. गोवा के प्रथम राज्यपाल कौन थे?
श्री गोपाल सिंह जी
Question 12. भारत का सबसे छोटा राज्य?
गोवा
Question 13. गोवा के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं?
पी.एस. श्रीधरन पिल्लै
Question 14. गोवा की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है?
सोनसोगोर
Question 15. गोवा के पश्चिम में कौन सा समुद्र है?
अरबी
Question 16. भारतीय संविधान में कौन सा अनुच्छेद गोवा के लिए एक विशेष प्रावधान है?
371
Question 17. किस वर्ष में, पुर्तगालियों ने राजधानी को पुराने गोवा से पंजिमो स्थानांतरित कर दिया?
1843
Question 18. किस वर्ष में एक राज्य के रूप में मान्यता प्राप्त है?
May 30 1987
Question 19. यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस को किस शताब्दी में बनाया गया था?
16th Century
Question 20. गोवा में प्राथमिक उद्योग क्या है?
पर्यटन
आप इन्हे भी पढ़ सकते हैं
आप इन्हे भी पढ़ सकते हैं
GK for Class 1 in Hindi
GK for Class 2 in Hindi
GK for Class 3 in Hindi
GK for Class 4 in Hindi
दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट GK for Class 4 in Hindi पसंद आई तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और अपने दोस्तों के बच्चों को भी इस बारे में जरूर बताएं